बालियंता मॉब लिंचिंग पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, क्राइम ब्रांच जांच के आदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- स्वामी बिजयानंद जी महाराज
उच्चस्तरीय बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित बालियंता क्षेत्र में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गंभीर नाराजगी जताई है। इस मामले में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकसेवा भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना की विस्तृत समीक्षा की गई और कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से निष्पक्ष और गहन तरीके से कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहना होगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर कानून के शासन को प्रभावी बनाया जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, मुख्य सचिव, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया निदेशक, क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस आयुक्त एवं अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकार की ओर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






