दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार की अवैध मांग, घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली का प्रयास, ऑडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई और दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़ित युवक और उसके परिवार से पुलिस केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। लगातार मोबाइल कॉल और धमकी के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परिवार भयभीत हो गया था।
मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना घरघोड़ा पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। विवेचना के दौरान एक ऑडियो क्लिप भी प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी द्वारा पैसे की मांग और धमकी देने की बात सामने आई। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे की मांग नहीं की गई थी, बल्कि आरोपी स्वयं पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली का प्रयास कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस या कानून का भय दिखाकर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में नागरिक तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






