“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
छाल, पूंजीपथरा और जोबी में दबिश, 52 लीटर महुआ शराब सहित निर्माण उपकरण और वाहन जब्त
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल, पूंजीपथरा और जोबी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान कुल 52 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, बिक्री की रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में खेत के पास अवैध शराब भट्ठी चलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को पकड़ा गया, जिनके पास से शराब निर्माण सामग्री और नकदी जब्त की गई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने स्केनिया फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और वाहन जब्त किया गया।

छाल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा, जिसके कब्जे से झोले में रखी महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































