नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 48 घंटे में पलटा कलेक्टर आदेश प्रशासनिक गलियारों में हलचल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

48 घंटे में पलटा कलेक्टर आदेश प्रशासनिक गलियारों में हलचल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरिया कलेक्टर नियुक्ति बनी रहस्य 2 दिन में ही बदला फैसला

कोरिया ACGN:- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रशासनिक तबादले ने ऐसा मोड़ लिया है जिसने पूरे सिस्टम में चर्चा तेज कर दी है यहां 2012 बैच की IAS अधिकारी IAS पुष्पा साहू को पहले कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था लेकिन सिर्फ 48 घंटे के भीतर ही आदेश बदल दिया गया और उनकी जगह IAS रोक्तिमा यादव को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई
6 मई को जारी राज्य के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर नियुक्त किया गया था और माना जा रहा था कि वे जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगी लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया
इसके बाद शासन स्तर पर तेजी से स्थिति बदली और संशोधित आदेश जारी कर उन्हें वापस माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त कर दिया गया
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों की वजह से उन्होंने कोरिया कलेक्टर का कार्यभार लेने में असमर्थता जताई थी और इसके लिए आवेदन भी दिया गया था जिसके बाद सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आदेश में बदलाव किया
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि इतनी तेजी से कलेक्टर पद का आदेश बदल जाना सामान्य प्रक्रिया में कम ही देखा जाता है
अब कोरिया जिले की जिम्मेदारी IAS रोक्तिमा यादव को सौंप दी गई है और उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है जिससे जिले में प्रशासनिक कामकाज की नई दिशा तय मानी जा रही है

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now