कलिबेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मंदिर केवल आस्था नहीं समाज और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान विकासखंड कुनकुरी के ग्राम कलिबा पहुंचे जहां नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति की कामना की इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं
मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में हरिनाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा की और कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति परंपरा को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम हैं उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम कलिबा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की साथ ही हनुमान टेकरी पर सामुदायिक भवन और सूर्य नमस्कार की प्रतिकृति निर्माण की भी घोषणा की
मुख्यमंत्री साय ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है
उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन तिहार और राजस्व शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी जिससे नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्सवमय बन गया
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






