ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
चार वाहनों से 14 टन से ज्यादा अवैध कबाड़ जब्त, 31 लाख से अधिक की संपत्ति पकड़ी गई
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन में लगे चार वाहनों को पकड़ा है। तमनार चौक में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ सहित कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तमनार चौक पर सघन वाहन जांच की जा रही थी।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ भरकर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में लोहा और टीना कबाड़ बरामद हुआ।

जांच के दौरान वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर कबाड़ और वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, गजेन्द्र पैंकरा और आरक्षक कीर्तन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई —
पुरूषोत्तम यादव पिता त्रिलोचन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़
दीपक राम मांझी पिता फिटकूराम मांझी उम्र 23 वर्ष निवासी पालीडीह थाना पत्थलगांव जिला जशपुर
पुनवा राम नौरंग पिता हसतराम नौरंग उम्र 50 वर्ष निवासी कुटराबोर थाना जैजैपुर जिला सक्ती
किशना सतनामी पिता रामजी सतनामी उम्र 26 वर्ष निवासी नंदेली भांठा थाना सक्ती जिला सक्ती
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






