महिला अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और छेड़खानी के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पहले मामले में महिला थाना रायगढ़ में एक 27 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अकबर अली ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में मोबाइल के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर पहले रायगढ़ और बाद में दिल्ली में साथ रखा तथा लगातार संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अकबर अली निवासी बाजीनपाली फटहामुड़ा थाना जूटमिल रायगढ़ को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान मामले में एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दूसरे मामले में महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करता था। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए महिला पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता निवासी टारपाली तेलीपारा थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
दोनों मामलों में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त सहित महिला थाना और पुलिस लाइन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






