रात में तेज साउंड बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
कोलाहल अधिनियम के तहत साउंड सिस्टम संचालक पर मामला दर्ज, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स जब्त
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरा इलाके में देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर नियमों का उल्लंघन कर तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम चलाए जाने पर संचालक के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात करीब 12:45 बजे शिव मंदिर के पास जोरा क्षेत्र में पवन एस आर एस साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा तेज आवाज में साउंड बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।
पुलिस ने मौके से 03 नग एम्पलीफायर और 02 नग साउंड बॉक्स जब्त किए हैं। मामले में आरोपी युवराज यादव पिता कांता यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बजरंग चौक के पास लाभांडी के खिलाफ धारा 4, 5 एवं 15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत इस्तगाशा क्रमांक 03/26 तैयार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी तेलीबांधा के निर्देशन में की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






