नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

महिला बंदिनियां अब वीडियो कॉल से कर सकेंगी परिवार और अधिवक्ताओं से बात

रायपुर ACGN:- मदर्स डे के खास मौके पर रायपुर महिला जेल की बंदिनियों को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप महिला जेल में प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब महिला बंदिनियां अपने परिवार और अधिवक्ताओं से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगी।
जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत यह सिस्टम स्थापित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा से बंदिनियों को मानसिक सहारा मिलेगा और कानूनी मामलों में संवाद आसान हो सकेगा। लंबे समय से परिवार से दूर रह रही महिलाओं के लिए यह पहल भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


कार्यक्रम में निश्चय योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे बंदिनियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
महिला जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 बच्चों को भी विशेष उपहार वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और पूरे जेल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री, बीएसएनएल प्रतिनिधि श्री विजय छबलानी, महिला जेल प्रभारी सुश्री गरिमा पांडेय सहित जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का कहना है कि यह पहल बंदिनियों को उनके परिवार से जोड़ने के साथ-साथ जेल सुधार और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now