नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 11 मई से फिर शुरू होगी श्रीमंदिर रत्न भंडार की गिनती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

11 मई से फिर शुरू होगी श्रीमंदिर रत्न भंडार की गिनती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुरी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

बहुमूल्य आभूषणों के सूचीकरण में जुटा प्रशासन, आधुनिक तकनीक से हो रहा दस्तावेजीकरण

पुरी ACGN:- श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे बहुमूल्य आभूषणों और रत्नों की सूचीकरण प्रक्रिया आज 11 मई से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। श्रीमंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन यात्रा अनुष्ठान के चलते कुछ दिनों के लिए रोकी गई प्रक्रिया अब निर्धारित एसओपी के अनुसार दोबारा प्रारंभ की जाएगी।


एसजेटीए के मुख्य प्रशासक श्री अरविंद पाढ़ी ने बताया कि पहले चरण में करीब 57 घंटे 8 मिनट तक सूचीकरण कार्य किया गया, जिसमें 120 से अधिक आभूषणों की गिनती पूरी की गई। यह अब तक के कुल कार्य का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है।
प्रशासन के मुताबिक नौ दिनों की अवधि में केवल चार दिन ही भीतरी कक्ष में सूचीकरण संभव हो पाया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आभूषणों और बहुमूल्य वस्तुओं का मिलान वर्ष 1978 के श्रीमंदिर रिकॉर्ड से किया जाएगा। रत्न विशेषज्ञों की देखरेख में प्रत्येक वस्तु की पहचान, वजन और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।


श्रीमंदिर प्रशासन ने बताया कि सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को अलग-अलग रंग के कपड़ों में सुरक्षित पैक कर विशेष बक्सों में रखा जाएगा, ताकि पारदर्शिता और दीर्घकालिक सुरक्षा बनी रहे।
रत्न भंडार सूचीकरण कार्य 25 मार्च से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ था। इस दौरान मंदिर सेवायत, बैंक अधिकारी, रत्न विशेषज्ञ और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आधुनिक तकनीकों जैसे 3डी मैपिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की मदद से अब तक रत्न भंडार की लगभग 80 प्रतिशत चल संपत्तियों का दस्तावेजीकरण पूरा किया जा चुका है।


पूरी प्रक्रिया के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी की नियमित पूजा और श्रद्धालुओं के दर्शन व्यवस्था बिना किसी बाधा के जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now