नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई शहरों के इंजीनियरों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ कार्यपालन एवं सहायक अभियंताओं के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न नगर निगमों एवं निकायों में पदस्थ अभियंताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम रायपुर को स्थानांतरित कर नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। वहीं दिनेश नेताम, कार्यपालन अभियंता को कवर्धा से स्थानांतरित करते हुए संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में बृजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता को कोण्डागांव से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। ललित कुमार त्रिवेदी, सहायक अभियंता को बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुर्ग संभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके तहत सी.बी. परगनिहा, सहायक अभियंता को दुर्ग से धमतरी, हेमन्त कुमार साहू, सहायक अभियंता को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग तथा चन्द्रशेखर सारथी, सहायक अभियंता को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार गगन वासन, जो नवा रायपुर में पदस्थ थे, अब नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे।
रिसाली के कार्यपालन अभियंता को अतिरिक्त प्रभार
प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग) के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now