नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम – जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट से महिलाओं को मिला बड़ा आर्थिक लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम – जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट से महिलाओं को मिला बड़ा आर्थिक लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

रायपुर के 07 पंजीयन कार्यालयों में दो दिनों में 106 दस्तावेज पंजीकृत, महिलाओं को 46 लाख से अधिक की राहत

रायपुर ACGN:- राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जमीन रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट लागू किए जाने के बाद रायपुर जिले में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में जिले के 07 पंजीयन कार्यालयों में कुल 106 दस्तावेज पंजीकृत किए गए, जिससे महिलाओं को 46 लाख 57 हजार 210 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।
राज्य सरकार ने इस वर्ष को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
महिलाओं के नाम संपत्ति से बढ़ेगी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा
राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार अब यदि किसी अचल संपत्ति का पंजीयन महिलाओं के नाम पर किया जाता है तो उस पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा के लागू होने के बाद महिलाएं स्वयं आगे आकर संपत्ति अपने नाम पर दर्ज करा रही हैं और इसे सरकार का अत्यंत सकारात्मक कदम बता रही हैं।
दो दिनों में बढ़ी रजिस्ट्री, महिलाओं में दिखा उत्साह
रायपुर जिले के विभिन्न पंजीयन कार्यालयों में पिछले दो दिनों में दस्तावेज पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 106 पंजीकृत दस्तावेजों के माध्यम से महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ मिला है। कई परिवारों ने अपनी संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराते हुए इस योजना का लाभ लिया है।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक सहायता है बल्कि समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने वाला कदम है।
महिला सशक्तिकरण की नई दिशा
इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में अधिक से अधिक संपत्तियां महिलाओं के नाम दर्ज होने की संभावना है। इससे महिलाओं की सामाजिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now