नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रोजेक्ट छाँव और जिला प्रशासन के नवाचारों से बदली तस्वीर – एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवा, शासकीय योजनाएं और जनकल्याण का संगम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रोजेक्ट छाँव और जिला प्रशासन के नवाचारों से बदली तस्वीर – एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवा, शासकीय योजनाएं और जनकल्याण का संगम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय
मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर में अधिकारी-कर्मचारियों और आमजन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा का व्यापक मॉडल विकसित

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जनहित और कर्मचारी कल्याण को ध्यान में रखते हुए ‘प्रोजेक्ट छाँव’ सहित कई नवाचारों की श्रृंखला के माध्यम से एक नई प्रशासनिक कार्यसंस्कृति विकसित की जा रही है। इसी कड़ी में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विशाल स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम रायपुर के 1000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारों ने एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के साथ समाज के लिए कार्य करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी और सराहनीय है।


जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही बेहतर कार्य क्षमता की आधारशिला है। इसी सोच के साथ ‘प्रोजेक्ट छाँव’ की शुरुआत की गई है ताकि अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर उच्च स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में कई नवाचार आधारित योजनाएं लगातार प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सुधार के लिए नवाचारों की श्रृंखला
जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे प्रोजेक्ट उत्कर्ष, प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराई, प्रोजेक्ट अनुभव, प्रोजेक्ट दधीचि और प्रोजेक्ट ग्लोबल गांव के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है।


प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित अभ्यास और प्रैक्टिस टेस्ट कराए जा रहे हैं। वहीं प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराई के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कर उनके जीवन में मुस्कान लौटाई जा रही है।
प्रोजेक्ट अनुभव के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिसमें जिले के कई युवाओं ने सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवाओं में स्थान प्राप्त किया है। यह जिले के लिए गर्व का विषय है।


इसके अलावा प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से लोगों को अंगदान और देहदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे समाज में सेवा और मानवता की भावना मजबूत हो रही है। वहीं प्रोजेक्ट ग्लोबल गांव के तहत नवा रायपुर के ग्राम तूता को आधुनिक और स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है।


एक ही शिविर में स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं का व्यापक लाभ
‘प्रोजेक्ट छाँव’ शिविर में मैमोग्राफी, सोनोग्राफी, टीबी जांच, बोन डेंसिटी टेस्ट, ईसीजी, इको, ब्लड टेस्ट, RFT, LFT, विटामिन D3, B12, HbA1c और शुगर रैंडम जैसी अनेक जांचें की गईं।
इसके साथ ही शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, अस्थि रोग तथा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।
शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन एवं आवेदन भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।
प्रोजेक्ट छाँव का उद्देश्य और महत्व
‘प्रोजेक्ट छाँव’ का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को उनके व्यस्त जीवन के बीच एक ही छत के नीचे संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श, जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now