मोटर सायकल चोरी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – घर अंदर घुसकर मोटर सायकल चोरी करने और उसे बेचने के फिराक में ग्राहक तलाशने के तीन आरोपियों को थाना पामगढ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल ने बताया प्रार्थी भैया राम यादव निवासी देहान पारा नंदेली थाना पामगढ़ द्वारा आज सुबह रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मोटर सायकल कमांक सीजी -11-एयू -9399 को बीते रात्रि घर अंदर रखा था। खाना खाकर रात्रि लगभग दस बजे सपरिवार सो गये थे और शनिवार सुबह सोकर उठा तो देखा कि मोटर सायकल नहीं था , दरवाजा का बेड़ी अंदर से खुला था। दरम्यानी रात्रि में घर के छत उपर से घर अंदर घुसकर दरवाजा के बेड़ी को खोलकर मोटरसायकल को चोरी कर ले गया है। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। चोरी की मामले को गंभीरता से लेते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि मोटर सायकल को पंकज कश्यप एवं उनके अन्य साथी सहित मिलकर चोरी कर एक साथ घूम रहे हैं और मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पामगढ शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से मोटर सायकल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गत दिवस 08 मई की रात में एक साथ मिलकर तालाब पार में बैठकर शराब पिये और भैयाराम यादव के घर अंदर घुसकर मोटर सायकल को चोरी किये हैं। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (2) , 305 (क) , 3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में शामिल अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , एसआई कृष्ण कुमार साहू , एएसआई संतोष बंजारे एवं प्रधान आरक्षक राजेश कुमार कोसले का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण –
अंशु पटेल उर्फ चिट्टी निवासी व्यासनगर पामगढ़ , कुलदीप भानू निवासी नंदेली और पंकज कश्यप निवासी – व्यासनगर , थाना – पामगढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






