नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली, साइबर थाना और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर से करीब 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 79 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में शिव मंदिर के पास पीपल पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास गांजा है और वे कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली, साइबर थाना और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सिद्धांत गोन्डा, कश्यप साहनी तथा चंद्रिका साहनी निवासी जिला कंधमाल ओडिशा के रूप में बताई। पुलिस द्वारा बैग और ट्रॉली की तलाशी लेने पर कुल 17 किलो 726 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री करने के उद्देश्य से ट्रेन के जरिए रायगढ़ पहुंचे थे और आगे जाने के लिए वाहन तलाश रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला।


थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है और ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now