नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, गौवंश तस्करी मामले में दो तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, गौवंश तस्करी मामले में दो तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गौवंश तस्करी की साजिश, तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 और 29 अप्रैल की दरम्यानी रात थाना भूपदेवपुर पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम कछार क्षेत्र में लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी की गई।
पुलिस और डायल 112 वाहन को देखकर तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन खेत की मेड़ में वाहन फंस जाने के कारण आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर छोड़े गए वाहन क्रमांक OR-02 BL-2698 की तलाशी ली, जिसमें दो गौवंश बिना चारा-पानी के पैर बांधकर अमानवीय हालत में पाए गए। पुलिस ने दोनों गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया। घटनास्थल से एक रियलमी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।


थाना भूपदेवपुर में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध क्रमांक 72/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी संजय नाग ने मुक्त कराए गए गौवंशों का पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था कराई।
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाया था ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। वाहन के इंजन, चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम कछार निवासी परशुराम राणा और यादराम राठिया को हिरासत में लिया।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेमसागर सारथी के साथ मिलकर ओडिशा के एक व्यक्ति के संपर्क में थे और गौवंश को बूचड़खाने तक पहुंचाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी रकम भी जब्त की है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय नाग, पुलिस स्टाफ और डायल 112 टीम की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now