नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शनि मंदिर तालाब और छठ घाट निर्माण का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शनि मंदिर तालाब और छठ घाट निर्माण का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू
34 लाख की लागत से होगा धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

अम्बिकापुर ACGN:- अंबिकापुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित शनि मंदिर तालाब एवं छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान और जनसुविधाओं को नई दिशा देगा।
करीब 34 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के अंतर्गत शनि मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्य और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कृति को जीवित रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। शनि मंदिर तालाब और छठ घाट के विकसित होने से क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिलेगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि उनका संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अंबिकापुर लगातार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने नागरिकों से भी सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए राज्य सरकार और मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार जताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now