मोहरसोप में सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की उम्मीदों का सहारा, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सुनी जनसमस्याएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
872 आवेदन पहुंचे शिविर में, सैकड़ों ग्रामीणों को मौके पर मिला समाधान, योजनाओं के लाभ से खिले चेहरे
सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहरसोप में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा मंच बनकर सामने आया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने ग्रामीणों की समस्याओं को आत्मीयता से सुना और अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और प्रशासन को गांवों तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मंत्री ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेंशन योजना, महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र, स्वीकृति आदेश और विभिन्न हितलाभ वितरित किए गए।

शिविर में कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 828 मांग से संबंधित और 44 शिकायत से जुड़े आवेदन शामिल रहे। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 275 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें 264 मांग और 11 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार शासन-प्रशासन गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और समाधान भी कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत ओड़गी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






