आईपीएल के महामुकाबलों से पहले प्रशासन मुस्तैद, कलेक्टर ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों को परखा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादि पांडेय
आरसीबी, मुंबई और कोलकाता के मुकाबलों को लेकर सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले हाईप्रोफाइल मैचों से पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ कहा कि मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के रायपुर पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त वॉलिंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को शासन द्वारा तय सभी मानकों और एसओपी का पालन करते हुए आवश्यक अनुमति लेने के निर्देश भी दिए।

रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबले बेहद खास माने जा रहे हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैचों को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, प्रभारी रायपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती मनीषा ठाकुर, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैंकरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






