नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कपिलेश्वर शिव मंदिर में होगा विशेष आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कपिलेश्वर शिव मंदिर में होगा विशेष आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के शिवालयों में होंगे भक्तिपूर्ण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बालोद ACGN:- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अवसर पर 11 मई 2026 को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले कपिलेश्वर शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस राष्ट्रव्यापी स्मरण उत्सव के तहत जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तिपूर्ण, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बालोद जिले में भी व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरूर विकासखंड के पलारी तथा बालोद विकासखंड के ग्राम जगन्नाथपुर स्थित प्राचीन शिवालयों सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रशासन द्वारा इस आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। साथ ही महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से “सोमनाथ संवाद” और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें सेमीनार, परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
जिले में मुख्य आयोजन ऐतिहासिक कपिलेश्वर शिव मंदिर में होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now