नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूजा सामग्री दुकान से 53 हजार की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूजा सामग्री दुकान से 53 हजार की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सतर्क जांच से बिहार निवासी आरोपी तक पहुंची गोलबाजार पुलिस

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पूजा सामग्री की दुकान से 53 हजार रुपये नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा था और दुकानदार को सामान दिखाने में उलझाकर गल्ले से नगदी पार कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
मिली जानकारी के अनुसार फूल चौक स्थित पूजा सामग्री दुकान संचालक नरेन्द्र केशवानी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और पूजा सामग्री तथा हवन सामग्री खरीदने की बात कहने लगा। आरोपी ने पहले छोटे सामान खरीदे और फिर लगातार अलग-अलग वस्तुएं मांगकर दुकानदार को दुकान के भीतर और ऊपर रखे सामान लाने में व्यस्त कर दिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखे 53 हजार रुपये चोरी कर लिये और फरार हो गया।


प्रार्थी की शिकायत पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में की। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 हजार रुपये नगद बरामद कर लिये हैं।
गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार पिता रामशरण प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी सीतलपुर बाजार थाना दिगवारा जिला सारण बिहार का रहने वाला है। मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी थाना प्रभारी गोलबाजार, उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, वरिष्ठ आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक संदीप तिवारी एवं दीपक ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now