नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, जनहित और संवेदनशीलता से निभाई जिम्मेदारियां
रायपुर ACGN:- रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को बीजापुर जिले के नए कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी को हमेशा जनता के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजापुर अब भारत सरकार द्वारा नक्सलमुक्त घोषित किया जा चुका है और वहां विकास तथा नवाचार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री विश्वदीप अपने अनुभव और कार्यक्षमता से बीजापुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सफल होंगे।
कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों में परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता बेहद जरूरी होती है। कई बार सौम्य व्यवहार की आवश्यकता होती है तो कई बार कठोर फैसले भी लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 28 माह 3 दिन तक साथ काम करने के दौरान श्री विश्वदीप ने हर जिम्मेदारी को गंभीरता और जनहित की भावना से निभाया है।

उन्होंने विशेष रूप से गुढियारी आगजनी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में श्री विश्वदीप ने अपनी जान की परवाह किए बिना अधिकारियों के साथ मिलकर ऑयल टैंकर के ढक्कन खोलने का साहसिक कार्य किया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली प्रशासनिक सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

अपने संबोधन में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि रायपुर में कार्य करने का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त के रूप में मिले अवसरों को सीखने का बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और एसआईआर जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

श्री विश्वदीप ने कहा कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और जिले की पूरी टीम के साथ कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव उन्हें भविष्य में भी मार्गदर्शन देगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






