ग्राम गोढ़ी में आवास दिवस का आयोजन, हितग्राहियों को मिली आवास की प्रतिकात्मक चाबी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर, राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण
रायपुर ACGN:- धरसीवां जनपद के ग्राम पंचायत गोढ़ी में आवास सह रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान हितग्राहियों को आवास की प्रतिकात्मक चाबी भी सौंपी गई।

जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 90 दिवस की मजदूरी, किश्तों के प्रावधान और निर्माण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक घर में सोखता गड्डा निर्माण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाले समय की बड़ी आवश्यकता है और इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राही श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती सुनीता बाई, श्रीमती रंजीता वर्मा, श्रीमती कविता और श्रीमती दुलारी को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने गांव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास और सोखता गड्डा निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा आजीविका बढ़ाने से संबंधित जानकारी दी गई। “नवा तरिया आय के जरिया” पहल के तहत बताया गया कि नए तालाबों के निर्माण से जल संरक्षण के साथ महिलाओं की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों को ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीबी जीरामजी अभियान का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा राशन वितरण में शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालक को सही तरीके से राशन वितरण करने और व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरपंच राम खिलावन कनौजे, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






