37 बकरियों की चोरी का खुलासा, चकरभाठा पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सेवार और सारधा गांव में हुई बड़ी बकरी चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, चोरी के जानवर काटकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर ACGN:- चकरभाठा थाना क्षेत्र में ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से हुई 37 नग बकरी-बकरा चोरी मामले में चकरभाठा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, वहीं अब पुलिस ने चोरी की बकरियों को खरीदकर काटने और बेचने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से कुल 37 नग बकरी, बकरा और पट्ठी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 77 हजार रुपये आंकी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू तथा नजीर खान उर्फ मजीद खान शामिल हैं, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी की गई बकरियों को खरीदकर काटने और बेचने का काम एक अन्य युवक द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी धनुहार मोहल्ला थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी के 10 नग बकरा-बकरी खरीदकर अपनी दुकान में काटकर बिक्री की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल, बकरी काटने के औजार, तराजू और बिक्री से प्राप्त रकम सहित कुल 63 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में चोरी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































