नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा के 25 थाने किराए के मकान में हो रहे संचालित, नहीं है अपना भवन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा के 25 थाने किराए के मकान में हो रहे संचालित, नहीं है अपना भवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर – ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


अधिकांश थाने अन्य विभागों की इमारतों में संचालित, पूरी का सदर थाना किराए के मकान में चल रहा

भुवनेश्वर। ओडिशा में पुलिस अधोसंरचना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में बताया कि राज्य के पच्चीस पुलिस थानों के पास अभी तक अपना भवन नहीं है, जिसके कारण वे अस्थायी व्यवस्था में संचालित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक तारा प्रसाद वाहिनिपति द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि इन पच्चीस थानों में से चौबीस थाने फिलहाल अन्य विभागों की इमारतों में संचालित हो रहे हैं, जबकि पूरी जिले का सदर थाना किराए के मकान से चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जिन थानों के पास अपना भवन नहीं है उनके लिए चरणबद्ध तरीके से नए भवनों के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बोलांगीर जिले के रक्साजोर पुलिस थाना भवन के निर्माण के लिए वर्ष 2023–24 में चार करोड़ छियानवे लाख पैंसठ हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में सभी पुलिस थानों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से युक्त अपना भवन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा पुलिस सेवाएं बेहतर ढंग से जनता तक पहुंच सकें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now