कर्ज नहीं था आत्महत्या की वजह? परिजनों ने किया इनकार, प्रशासन की जांच में भी नहीं हुई पुष्टि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
बगबुड़ा निवासी 51 वर्षीय परदेशीराम कंवर की मौत के बाद तहसीलदार, पटवारी, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों से पूछताछ; परिवार ने खेती से जुड़ी परेशानियों का किया उल्लेख
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के भैसमा तहसील अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा निवासी परदेशीराम कंवर (51 वर्ष) की आत्महत्या के मामले में कर्ज को लेकर सामने आ रही चर्चा पर प्रशासन ने तथ्यात्मक स्थिति जानने के लिए मौके पर जांच की। प्रशासन के अनुसार तहसीलदार भैसमा, हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई और मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।
जांच के दौरान मृतक की पत्नी श्रीमती ननकी नोनी कंवर ने प्रशासन को दिए बयान में कहा कि आत्महत्या का मूल कारण कर्ज नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को आत्महत्या के स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं है।
मृतक की बहू श्रीमती दुर्गा कंवर ने भी बताया कि स्वर्गीय परदेशीराम कंवर किसी प्रकार के कर्ज को लेकर परेशान नहीं थे। इस तरह जांच के दौरान परिजनों द्वारा कर्ज को आत्महत्या का कारण नहीं माना गया।
खेती की जिम्मेदारी और पारिवारिक परेशानी का जिक्र
परिजनों के अनुसार परदेशीराम कंवर खेती-किसानी का काम स्वयं संभालते थे। उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। एक पुत्र और पुत्री का विवाह हो चुका है। एक पुत्र रोजी-मजदूरी करता है, जबकि दूसरा पुत्र पढ़ाई कर रहा है।
परिवार ने बताया कि खेती के काम में बच्चों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के कारण मृतक अक्सर परेशान रहते थे और परिवार के बीच इस बात का उल्लेख भी करते थे। हालांकि, प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इन परिस्थितियों को आत्महत्या का निश्चित कारण नहीं बताया गया है।
फिलहाल जांच के दौरान उपलब्ध जानकारी और परिजनों के बयानों में कर्ज के कारण आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या के वास्तविक कारण को लेकर परिवार द्वारा भी स्पष्ट जानकारी नहीं होने की बात कही गई है।
प्रशासन की ओर से की गई मौके की कार्रवाई में पंचनामा तैयार कर संबंधित तथ्यों को दर्ज किया गया है। ऐसे में बिना पुष्टि के किसी एक कारण को मृतक की आत्महत्या की वजह बताना उचित नहीं होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































