नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवर्धा में बदलने वाली है शहर की तस्वीर! 54 करोड़ की 4 लेन सड़क का शुभारंभ, दोनों छोर पर दिखेगी धर्मनगरी की पहचान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कवर्धा में बदलने वाली है शहर की तस्वीर! 54 करोड़ की 4 लेन सड़क का शुभारंभ, दोनों छोर पर दिखेगी धर्मनगरी की पहचान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 7.8 किलोमीटर सड़क का होगा विस्तार, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भी दी सौगात

कवर्धा ACGN:- कवर्धा शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को आने वाले समय में शहर का एक बदला हुआ स्वरूप नजर आएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन में विकसित करने की योजना का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने नया मंडी परिसर में किया। चंद्रयान अस्पताल से शुरू होकर शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरने वाली यह सड़क जोराताल के आगे तक विकसित की जाएगी। सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा।


इस परियोजना की एक खास पहचान रायपुर और बिलासपुर की ओर बनने वाले दो भव्य प्रवेश द्वार होंगे। इनके डिजाइन में कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता देने की बात कही गई है। यानी शहर में प्रवेश करते ही सड़क और यातायात की सुविधा के साथ धर्मनगरी कवर्धा की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।


   कवर्धा के साथ आसपास के नगरीय क्षेत्रों को भी सौगात
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कवर्धा नगर पालिका सहित आसपास के नगरीय क्षेत्रों के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। कवर्धा में सामुदायिक भवन और मटन मार्केट के लिए 3.50 करोड़ रुपए, नगर पंचायत बोड़ला में बाजार विस्थापन के लिए 1.50 करोड़ रुपए, सहसपुर लोहारा के बाधांटोला में गौरव पथ निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपए और नगर पंचायत पिपरिया के खेल मैदान के लिए 1.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा विभिन्न सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की भी घोषणा की गई।


       सड़क से शिक्षा और पर्यटन तक विकास का दावा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा में लगभग 140 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, शहर के विकास और धार्मिक-पर्यटन स्थलों से जुड़े कार्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कवर्धा में 54 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन सड़क का निर्माण शुरू होगा। रायपुर और बिलासपुर मार्ग की ओर लगभग तीन-तीन किलोमीटर सड़क का विकास किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर बनाया जा रहा है, जहां 24 घंटे पुस्तकालय और डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी।
नए बस स्टैंड को शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से घोटिया रोड का निर्माण किया गया है। वहीं भोरमदेव परिसर के विकास के लिए 1.46 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा तालाब परिसर, उद्यान, मेला स्थल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोधा क्षेत्र में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं।


‘जनता का पैसा जनता के विकास पर’ – अरुण साव
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, दो वर्ष के पुराने बोनस का भुगतान, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक में वृद्धि और पीएससी मामले की सीबीआई जांच जैसे सरकार के बताए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और परिश्रम से छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


श्री साव ने कहा कि सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग में 12,666 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अनेक कार्य शुरू हो चुके हैं और कई पूरे भी किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं है और जनता का पैसा जनता के विकास पर खर्च किया जा रहा है। उनके अनुसार गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्यों की गति बढ़ी है। उन्होंने कबीरधाम जिले की जनता के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।


       ‘सड़क, शिक्षा और पर्यटन से बदल रहा कवर्धा’
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पहुंच सके।
उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई का भी उल्लेख किया और कहा कि जवानों के साहस एवं समर्पण से प्रदेश नक्सलमुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
            प्रवेश द्वार बनेंगे कवर्धा की नई पहचान?
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि कवर्धा में बनने वाले दोनों भव्य प्रवेश द्वार केवल शहर की पहचान नहीं, बल्कि विकास के द्वार होंगे। उन्होंने कहा कि 54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली चार लेन सड़क से शहर का स्वरूप बदलेगा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की बात कही। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। खैरागढ़ से कवर्धा और राजनांदगांव क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं से भी आवागमन बेहतर होने की बात कही गई।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पुलिस प्राधिकरण के सदस्य श्री भगत पटेल, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।


कवर्धा में प्रस्तावित चार लेन सड़क, प्रवेश द्वार, नालंदा परिसर और पर्यटन क्षेत्रों में हो रहे कार्यों के बीच अब आने वाले समय में इन परियोजनाओं का वास्तविक असर शहर के यातायात, शिक्षा, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं पर कितना पड़ता है, यह उनके धरातल पर पूरा होने के बाद सामने आएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now