नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली में निलेश कुमार साहू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिल्ली में निलेश कुमार साहू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मानव सेवा, आयुष्मान भारत और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

सूरजपुर ACGN: सूरजपुर जिले के सोनपुर निवासी निलेश कुमार साहू को दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में आइकोनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा देशभर से चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से निलेश कुमार साहू को भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।


निलेश कुमार साहू को आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार, मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान तथा कंप्यूटर साइंस से जुड़े कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा।


निलेश कुमार साहू को मिली इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now