नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मातृत्व वन का लोकार्पण, प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मातृत्व वन का लोकार्पण, प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन का किया शुभारंभ, दो एकड़ क्षेत्र में लगाए गए चार सौ से अधिक पौधे

जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृत्व वन केवल एक हरित क्षेत्र नहीं है बल्कि यह प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है और आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर मंडल द्वारा विकसित इस मातृत्व वन में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में चार सौ से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण कर प्रकृति और परिवार के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करने का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी।
उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहल हरित क्षेत्र के विस्तार में सहायक होने के साथ समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगी। इस वन के अंतर्गत पर्यावरणीय और औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें टिकोमा, झारुल, सीताअशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन और जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ जैव विविधता संरक्षण और औषधीय उपयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मातृत्व वन की स्थापना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है। यह पहल हर घर एक पेड़ और हर पेड़ में माँ की ममता के संदेश को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत तथा विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now