नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षिका सरिता सूर्यवंशी को दी गई भावभीनी विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षिका सरिता सूर्यवंशी को दी गई भावभीनी विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चार वर्षों तक विद्यार्थियों को दी शिक्षा, वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए दी शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोरा (महन्त) स्थित स्काई माउंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में विगत चार वर्षों से सेवाएं दे रही शिक्षिका सरिता सूर्यवंशी को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण किंतु भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के संचालक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरिता सूर्यवंशी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार से विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों के जीवन में हमेशा मार्गदर्शक बनकर रहेंगे।
विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरिता मैडम ने उन्हें केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि जीवन के मूल्यों को भी समझाया। उनके स्नेह और मार्गदर्शन को वे हमेशा याद रखेंगे।
विद्यालय परिवार ने बताया कि सरिता सूर्यवंशी अब अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सदस्यों ने उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वातावरण भावुक हो गया और सभी ने उन्हें स्नेहपूर्वक विदाई दी।
चार वर्ष का अनुभव रहा बेहद खूबसूरत – सरिता
विदाई समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सरिता सूर्यवंशी ने कहा कि शिक्षिका बनना एक सम्मानजनक और प्रेरणादायक कार्य है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल का माहौल हमेशा नया अनुभव देता है, जहां हर दिन नई चुनौतियां और खुशियां मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now