नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला हॉकी के एकतरफा मुकाबले, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की बड़ी जीत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला हॉकी के एकतरफा मुकाबले, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की बड़ी जीत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

तीसरे दिन के मैचों में विजेता टीमों का रहा दबदबा, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु को मिली करारी हार

रायपुर, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। खेले गए सभी मैचों में विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।
पूल ए में खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने बिहार को नौ शून्य से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान मध्य प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार गोल किए और प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया।


वहीं पूल बी के मुकाबलों में झारखंड की टीम ने गुजरात को सोलह शून्य से करारी शिकस्त दी। झारखंड की खिलाड़ियों ने पूरे मैच में तेज और आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल दागे। इसी पूल के एक अन्य मुकाबले में ओडिशा की टीम ने तमिलनाडु को चौदह शून्य से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।


उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इस प्रथम संस्करण में देश के तीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग तीन हजार आठ सौ खिलाड़ी नौ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।


इस खेल महाकुंभ में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन और कुश्ती सहित कई खेलों में कुल एक सौ छह स्वर्ण पदक दांव पर लगे हैं। वहीं मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। यह आयोजन देशभर के आदिवासी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now