खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में 58 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कुल 169 किलोग्राम वजन उठाकर किया शानदार प्रदर्शन, ओडिशा की मिना सांता को रजत और मीना सिंह को कांस्य पदक
रायपुर, रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 58 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की खिलाड़ी अनाई वांग्सू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 169 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की

ओडिशा की खिलाड़ी मिना सांता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 165 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं ओडिशा की ही मीना सिंह ने 161 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया और प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

इस प्रतियोगिता में असम की मार्टिना मिली, तारा सोनवाल और आंध्र प्रदेश की जी लेनिन एस प्रिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और हर सफल प्रयास पर दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का यह आयोजन आदिवासी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए नई ऊंचाइयों की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






