नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंदिरों में की पूजा अर्चना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामनवमी पर भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंदिरों में की पूजा अर्चना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

बुधवारी बाजार और जमनीपाली के मंदिरों में श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण कर दी रामनवमी की शुभकामनाएं

कोरबा, रामनवमी के पावन अवसर पर कोरबा में आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर तथा साडा कॉलोनी जमनीपाली स्थित सर्व देव शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य और प्रभावशाली नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं और समाज में एकता, सद्भाव तथा सेवा की भावना को मजबूत बनाते हैं। ऐसे अवसर लोगों को एक साथ जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाते हैं।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now