नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खून से सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने का आरोप, शादी से मुकरने पर युवती ने दर्ज कराई शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खून से सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने का आरोप, शादी से मुकरने पर युवती ने दर्ज कराई शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण का आरोप, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

सुरजपुर, सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र से प्रेम, भरोसे और धोखे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर बिश्रामपुर पुलिस ने नगर में स्थित सांवरिया फर्नीचर के संचालक शुभम अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) एम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि आरोपित ने उसे प्रेम संबंध में फंसाया और उन्नीस जुलाई दो हजार पंद्रह को पहली बार शिवनंदनपुर स्थित अपने गोदाम में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भरोसा दिलाने के लिए अंबिकापुर के श्याम मंदिर में खून से सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और खुद को उसका पति बताते हुए लगातार संबंध बनाता रहा।

आरोपी शुभम अग्रवाल

पीड़िता का कहना है कि आरोपित लगातार सामाजिक रूप से विवाह करने का आश्वासन देता रहा और जनवरी दो हजार छब्बीस तक शादी करने का वादा करता रहा, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से टालता गया। हालात तब बिगड़े जब युवक ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया और यह कहकर संबंध से पीछे हट गया कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।
युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने भविष्य को लेकर सवाल उठाया तो आरोपित ने कथित तौर पर उसे आत्महत्या करने तक की सलाह दे दी। इस घटना से आहत होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिश्रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में भरोसे का दुरुपयोग कर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और जागरूकता कितनी जरूरी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now