श्रीराम नवमी पर पेट्रोल डीजल की उत्पाद शुल्क में कटौती से आम जनता को राहत : गोपाल मोदी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
केंद्र सरकार के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
कोरबा, श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती को आम जनता के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में ऐतिहासिक कमी की है।
गोपाल मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में दस रुपये की कटौती करते हुए इसे मात्र तीन रुपये कर दिया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त करते हुए शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देशभर के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और परिवहन सहित कई क्षेत्रों में लागत कम होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियां और अस्थिरता का दौर चल रहा है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर परिस्थिति में देश की जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।
गोपाल मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा और आर्थिक रूप से भी लोगों को राहत प्रदान करेगा। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जनता के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






