गांजा तस्करी नेटवर्क पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
इंड टू इंड विवेचना में तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, वाहन और भारी मात्रा में गांजा जब्त
सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने गांजा तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री के मामले में इंड टू इंड विवेचना करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे को सिरमिना-कोरबा मार्ग से गांजा लेकर अपने घर जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान शशिभूषण दुबे ने बताया कि उसने यह गांजा ग्राम बेलदगी निवासी कृष्णा लाल तुरिया से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनकेतन यादव को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा जबकि कृष्णा तुरिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। आगे की जांच में रायगढ़ जिले के लैलुंगा निवासी टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव की संलिप्तता सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कृष्णा तुरिया अपने साथियों ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर के साथ ओडिशा से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। इससे पहले थाना जयनगर पुलिस ने ओमप्रकाश और मोतीलाल को करीब 80 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई गई थी।
अब तक की कार्रवाई में शशिभूषण दुबे, मिनकेतन यादव, टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव, कृष्णा लाल तुरिया, ओमप्रकाश बसोर, विश्राम राजवाड़े और अघनु अगरिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
विवेचना के दौरान 24 मार्च 2026 को विश्राम राजवाड़े और 25 मार्च 2026 को अघनु अगरिया को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में गांजा की अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विश्राट बिशी, प्रधान आरक्षक महेंद्र पटेल, प्रमोद लकड़ा, विनय किस्पोट्टा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े ओडिशा के तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






