रामनवमी और नवरात्रि अष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
माँ सर्वमंगला सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश और कोरबा के नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना, श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
कोरबा: चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी और रामनवमी के पवित्र अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों और कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्शों की अमूल्य प्रेरणा है और उनका संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा तथा कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के ऐसे प्रतीक हैं जो हमें न्याय, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इन्हीं मूल्यों के साथ एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इसी अवसर पर श्री अग्रवाल ने कोरबा नगर के प्रमुख आस्था केंद्रों माँ सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर, कौशल्या माता मंदिर, काली मंदिर और मड़वारानी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदेश और कोरबा जिले के नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

इस अवसर पर मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बी एन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर मुकेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए श्री अग्रवाल ने सभी को नवरात्रि अष्टमी और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






