नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह 29 मार्च को – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह 29 मार्च को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल का होगा नागरिक अभिनंदन, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल को दी जाएगी विदाई
बलांगीर: उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कालाहांडी जिला इकाई के तत्वावधान में 29 मार्च 2026, रविवार को भवानीपटना में भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम केसिंगा रोड स्थित एम.एम. रॉयल पैलेस में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।


जिला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गरिमामय समारोह में संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल का भव्य नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी।
मारवाड़ी समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर कालाहांडी जिले में उत्साह का माहौल है। जिला समिति ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now