वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रतन लाल डांगी (2003 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने मंत्रालय, नवा रायपुर से आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार रतन लाल डांगी पर वरिष्ठ अधिकारी के पद पर रहते हुए पद के अनुरूप आचरण नहीं करने, अनुशासनहीन एवं नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार करने तथा पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया है कि उनका यह कृत्य इलेक्ट्रॉनिक और सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुआ, जिससे आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक उप निरीक्षक की पत्नी ने भी रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में विभागीय जांच प्रारंभ की गई थी। जांच लंबित होने और प्रथम दृष्टया आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष • निर्भीक • जनहित की पत्रकारिता
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






