आदिवासी विकास परिषद की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 29 मार्च को
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संगठन विस्तार और आदिवासी हित के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा, सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
कोरबा ACGN:- आदिवासी विकास परिषद जिला कोरबा द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों और आदिवासी हित में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के. आर. शाह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है और समाज हित में विभिन्न कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
इन सभी गतिविधियों की समीक्षा को आवश्यक बताते हुए परिषद की ओर से जिले के सभी सम्माननीय और प्रबुद्ध साथियों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
बैठक का आयोजन आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के सभागार में किया जाएगा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय और अनिवार्य है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गोवर्धन सिंह कंवर ने सभी साथियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक चर्चा में भाग लेने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






