जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र–ओड़िशा के बीच समझौता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
हर घर जल लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार, मिशन को 2028 तक विस्तार देने पर जोर
भुवनेश्वर। जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार और ओड़िशा सरकार के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में भुवनेश्वर स्थित लोकसेवा भवन से मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जुड़े, जबकि नई दिल्ली से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्य मंत्री बी. सोमन्ना कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू किए गए जल जीवन मिशन के तहत देश के लगभग 77.3 प्रतिशत घरों तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मिशन को वर्ष 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जो “हर घर जल” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ओड़िशा सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें सामुदायिक भागीदारी, वित्तीय स्थिरता तथा संचालन और रखरखाव की सुदृढ़ नीति पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में लगभग 5 हजार ग्रामीण पाइप जल योजनाओं को “सुजलम भारत” प्लेटफॉर्म पर यूनिक आईडी प्रदान की गई है, जिससे योजनाओं की निगरानी और संचालन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके। इसके साथ ही सभी योजनाओं के लिए वित्तीय समन्वय भी सुनिश्चित किया गया है, ताकि जल आपूर्ति प्रणाली का नियमित संचालन और रखरखाव सुचारू रूप से जारी रह सके।
सरकार का मानना है कि जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी और “हर घर जल” के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी आएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






