नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नेशनल ट्राइबल खेलों से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी को मिलेगा बल : अरुण साव

बिलासपुर ACGN: उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल का जीवन अनुशासन, समर्पण और समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है।


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया है।

इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और बिलासपुर की खेल पहचान भी मजबूत होती है।


अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का माहौल तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेल मैदानों की कोई कमी नहीं है। सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ खेल गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा।


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से चर्चा भी की गई है, जिससे खेल अधोसंरचना को और मजबूत किया जा सकेगा और बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।


उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में आयोजित युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, प्रकाश यादव, राजेश सिंह, प्रकाश सर्वे, प्रवीण दुबे सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now