नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका, हार्डकोर कमांडर पापाराव सहित 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका, हार्डकोर कमांडर पापाराव सहित 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, नक्सलवाद अंतिम दौर में, बस्तर में अब विकास की गूंज

रायपुर ACGN: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। बस्तर संभाग के जगदलपुर में मोस्ट वॉन्टेड हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव ने अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। कुल 18 माओवादियों का यह आत्मसमर्पण बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार है और अब नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती पर हिंसा की विचारधारा लगातार कमजोर पड़ रही है और अब यहां विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी और संवेदनशील नीतियों के कारण भटके हुए युवाओं में मुख्यधारा में लौटने का विश्वास बढ़ा है। पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन की गारंटी मिलने से नक्सली हिंसा छोड़कर विकास के मार्ग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बंदूक की आवाज नहीं बल्कि विकास, विश्वास और नई उम्मीदों की गूंज सुनाई दे रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से हो रहे कार्यों से बस्तर के जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और सुरक्षाबलों की साहसिक कार्रवाई तथा रणनीतिक प्रयासों से यह लक्ष्य जल्द ही हासिल होगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि माओवाद के पूर्ण खात्मे के साथ बस्तर में शांति, विकास और विश्वास की यह यात्रा और तेज होगी तथा छत्तीसगढ़ देश के सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now