नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक संबल, खाते में पहुंची सहायता राशि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक संबल, खाते में पहुंची सहायता राशि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री ने किया राशि अंतरण, हितग्राहियों से किया संवाद

कोरबा 25 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के हितग्राहियों के बैंक खातों में सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजना से मिल रहे लाभ और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी ली।


राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के तहसील पोड़ी उपरोड़ा में भी तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पूजा और राजगीत के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज कुमार बंजारे ने दिया, वहीं मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


मुख्य अतिथि तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक पाली-तानाखार ने कहा कि यह योजना प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल भूमिहीन कृषक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


योजना के अंतर्गत पात्र परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है, जिससे भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की आय में वृद्धि हो और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। कोरबा जिले में इस योजना के तहत कुल 10 हजार 81 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें 9 हजार 923 ग्रामीण और 158 नगरीय क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के 1 हजार 853 हितग्राहियों को आज आयोजित कार्यक्रम में सहायता राशि का लाभ मिला।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष माधुरी देवी ठाकुर, तहसीलदार विनय देवांगन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयप्रकाश डड़सेना, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now