नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर छात्रों की हुंकार, छात्र संगठन ने उठाई जोरदार मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर छात्रों की हुंकार, छात्र संगठन ने उठाई जोरदार मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सूरजपुर:  प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में छात्र लगातार बढ़ती फीस, छात्रवृत्ति में देरी, परीक्षा परिणाम में अनियमितता तथा महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र नेतृत्व का अभाव दिखाई दे रहा है, जिससे छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से सामने नहीं आ पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ केवल एक चुनाव नहीं बल्कि छात्रों की आवाज, उनका अधिकार और लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। जब छात्रसंघ सक्रिय रहता है तो छात्रों को अपनी समस्याएं रखने का मंच मिलता है और उनकी आवाज को मजबूती मिलती है। छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से चुने गए प्रतिनिधि सीधे महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद करते हैं तथा छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाते हैं। इसके अभाव में छात्र अलग-अलग आवाज बनकर रह जाते हैं, जबकि छात्रसंघ उन्हें एकजुट करने का कार्य करता है।


आकाश साहू ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। इससे छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता, जिम्मेदारी निभाने की समझ और सामूहिक कार्य की भावना विकसित होती है। देश के कई बड़े नेता भी छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं, इसलिए यह युवाओं के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ प्रदान करता है। मतदान, चुनाव प्रचार और अपने प्रतिनिधि का चयन जैसे अनुभव छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में तैयार करते हैं तथा लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। जब छात्रसंघ सक्रिय रहता है तो महाविद्यालय प्रशासन में जवाबदेही भी बढ़ती है और छात्र प्रतिनिधि हर निर्णय पर नजर रखते हुए गलत नीतियों का विरोध कर सकते हैं।
छात्र संगठन ने स्पष्ट कहा कि छात्रसंघ फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, परीक्षा व्यवस्था, छात्रावास, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करता है, जिससे छात्रों की समस्याओं का समाधान संगठित रूप से संभव हो पाता है और शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनता है।
आकाश साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश में जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुस्तफा खान, अफरोज अंसारी, शिवम साहू, धर्मेन्द्र साहू, ओमप्रकाश कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, आकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now