नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस के धरना प्रदर्शन से झुका प्रबंधन और प्रशासन, फोरलेन सड़क निर्माण पर हुआ समझौता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन से झुका प्रबंधन और प्रशासन, फोरलेन सड़क निर्माण पर हुआ समझौता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

20 अप्रैल से पहले निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन, ओवरब्रिज मामला न्यायालय में लंबित

कोरबा जिले में आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन आखिरकार सफल रहा। मंगलवार को सुबह से शाम तक चले इस आंदोलन के बाद प्रबंधन और प्रशासन को झुकना पड़ा तथा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को लेकर लिखित समझौता किया गया। समझौते के अनुसार 20 अप्रैल से पहले निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया है।


धरना प्रदर्शन का आयोजन कोरबा में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर के नेतृत्व में किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी धरने पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान प्रशासन और प्रबंधन के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसके बाद फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सहमति बनी और लिखित आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ओवरब्रिज निर्माण का मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है और न्यायालय का निर्णय आते ही उसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।


गौरतलब है कि सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण तथा कुसमुण्डा क्षेत्र के इमलीछापर चौक में ओवरब्रिज निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य ठप होने के कारण आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसे कुसमुण्डा व्यापारी संघ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पार्षद गीता गभेल पिछले दो वर्षों से लगातार पत्राचार के माध्यम से आवाज उठाती रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रदर्शन से एक दिन पहले उनके पुत्र और पुत्री सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण आंदोलन को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में परिवर्तित कर दिया गया। धरना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी और कुछ समय के लिए चक्का जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने नियंत्रित किया।
कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि इमलीछापर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पिछले ढाई वर्षों से अटका हुआ है। वर्षा ऋतु के दौरान प्रबंधन द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के लिए लगभग एक दर्जन अवैध मकानों को हटाया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से सर्वमंगला चौक से कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बड़ी राशि उपलब्ध कराई गई थी ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके।


धरना समाप्ति के दौरान प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और एसईसीएल के अधिकारियों के साथ लिखित समझौता हुआ। समझौते के अनुसार 20 अप्रैल 2026 से पहले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही 10 अप्रैल 2026 तक कुचेना मोड़ से इमलीछापर तक सड़क का डामरीकरण पूरा किया जाएगा और सर्वमंगला चौक से कुचेना मोड़ तक सड़क पर प्रकाश व्यवस्था तथा संकेतक पट्ट लगाए जाएंगे। जाम से राहत दिलाने के लिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने का भी निर्णय लिया गया है।
समझौते पर प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार मरकाम और प्रदीप कुमार कश्यप तथा कुसमुण्डा क्षेत्र से प्रबंधन प्रतिनिधि सुनील कुमार और आलोक सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now