शिक्षिका शांति सोनी को विभिन्न संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शिक्षा, योग और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर अनेक मंचों पर हुआ सम्मान
बिलासपुर जिले के ग्राम महमंद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका शांति सोनी को शिक्षा, योग और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। उनके निरंतर सामाजिक और शैक्षणिक योगदान से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

बिलासपुर की प्रथम महिला महापौर पूजा विधानी द्वारा आयोजित पतंजलि योग शिविर में भी शांति सोनी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह योग शिविर एस.ई.सी.एल परिसर में आयोजित किया गया था, जहां योग और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

इसके साथ ही भारत पतंजलि योग एवं पतंजलि न्यास के माननीय अध्यक्ष गोविंद तिवारी द्वारा भी उन्हें योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लायंस क्लब वसुंधरा की अध्यक्ष डॉ रश्मि शर्मा द्वारा आयोजित समारोह में भी शांति सोनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लगातार मिल रहे इन सम्मानों से शांति सोनी के कार्यों की समाज में व्यापक सराहना हो रही है। उनके द्वारा शिक्षा, योग और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अनेक लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






