नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माता कर्मा जयंती पर साहू समाज भवन का भूमिपूजन, जंगल साइड में बनेगा भव्य भवन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माता कर्मा जयंती पर साहू समाज भवन का भूमिपूजन, जंगल साइड में बनेगा भव्य भवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बांकीमोंगरा में धूमधाम से मनाई गई माता कर्मा जयंती, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने समाज भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

कोरबा 22 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और साहू समाज के लिए प्रस्तावित भव्य भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने कहा कि किसी भी समाज की एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए एक व्यवस्थित सामाजिक भवन का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष जंगल साइड क्षेत्र में साहू समाज के लिए भव्य भवन निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाते हुए भूमिपूजन किया गया है। इस घोषणा और भूमिपूजन से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से उनका आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, विकास झा और अन्य अतिथियों ने माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा और विकास झा का पुष्पगुच्छ और महामाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


अपने संबोधन में श्रीमती झा ने कहा कि माता कर्मा का जीवन भक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श न केवल साहू समाज बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए नगर पालिका परिषद सदैव तत्पर रहेगी।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि माता कर्मा जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक उस दिव्य शक्ति को नमन करने का दिन है जिसने भगवान श्रीकृष्ण को भी अपने प्रेम से प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि ईश्वर आडंबरों से नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा और सरल भाव से प्राप्त होते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर सेवा, समर्पण और समरसता से परिपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now