नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

बरहामपुर में भगत सिंह यूथ एसोसिएशन की 30वीं वर्षगांठ पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गंजाम 23 मार्च 2026 को बरहामपुर महानगर के वार्ड नंबर 2 अंतर्गत आनंद नगर कैनाल साही स्थित भगत सिंह यूथ एसोसिएशन कार्यालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूथ एसोसिएशन की 30वीं वर्षगांठ भी मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उल्लेखनीय है कि कई कठिनाइयों और संघर्षों के बाद आनंद नगर कैनाल साही क्षेत्र में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि इतने महान स्वतंत्रता सेनानी को अब तक महानगर निगम और प्रशासन की ओर से अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साहस, त्याग और बलिदान से भरे जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं।


इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक एम.एस.बी. गंगाराजू, विकासम ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एम.भी. कामेश्वर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डी. जीवन कुमार, वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता माधव कोटिया और युवा अधिवक्ता तथा गंजाम जिला बार एसोसिएशन के सह संपादक असित कुमार साबत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन अनिल कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुना सेठी, बिमल आचार्य, डी. तारकेश्वर पात्र, कुमार साहू, घन पंडित, जयसेन नाहक, जयराम पात्र, उत्तम साहू तथा सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाल्मिकी भुइयां सहित कई सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now