तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक व सम्मान समारोह संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
रामानुजनगर में युवाओं को समाज में एकता और जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया, नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में 22 मार्च 2026 को तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहू समाज के जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन साहू संघ युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश साहू (छोटू) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें साहू समाज सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक रामकृपाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुजनगर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललित कुमार साहू ने की।

बैठक के दौरान समाज के युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


साथ ही प्रदेश स्तर पर मां कर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में साहू संघ की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित सक्रिय युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहू संघ जिला सूरजपुर के संरक्षक रामबिलास साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बिरजाराम साहू सहित रामरतन, सुनील, कृष्णा, मनीष, दिनेश, संतोष, नितिन, निलेश, जगेश्वर, उमेश, भूपेंद्र, प्रकाश, विनोद, अशोक, दीपक, सुशील, बिजेश, नरेन्द्र, मुकेश, संजय, प्रमोद, राजेंद्र, संतकुमार, संदीप, भारत, योगेश, प्रदीप, रमेश, विकास, अरविंद, विक्रम तथा युवा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी निलेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय युवा, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






